ऋतिक रोशन की नई तस्वीरें- लेकिन हो गई सोशल मीडिया पर बुरी तरह से TROLL
हाल ही में ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जहां वह एयरपोर्ट पर स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। लेकिन इस पोस्ट के हैश टैग्स में ऋतिक ने जो लिखा है, उसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया है। ऋतिक ने अपनी फिल्म सुपर 30 का प्रमोशन करते हुए हैशटैग में #BihariWalk #BihariTalk #IWasBihariInMyPastLife आदि डाला है।
1st Day 1st Show: आयुष शर्मा की लवयात्री रिलीज
फैंस का कहना है कि इस तस्वीर में बिहारी जैसा क्या है? वहीं, एक ट्रोलर ने लिखा है कि ऋतिक अब फिल्म का प्रमोशन करने के लिए कुछ भी कर रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ऋतिक ने कैप्शन में लिखा है- आज फोटोग्राफर्स ने एक बिहारी को एयरपोर्ट पर मिस कर दिया। ये तस्वीरें उन सभी फोटोग्राफर्स के नाम।

बता दें, ऋतिक रोशन फिल्म सुपर 30 में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी 2019 को रिलीज की जाएगी। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं विकास बहल।
ऋतिक रोशन इस फिल्म में सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार का किरदार निभाने वाले हैं। जो बिहार में गरीब बच्चों को आईआईटी की परीक्षा के लिए तैयारी कराते हैं। यानि की फिल्म पूरी तरह से बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित है। लिहाजा, ऋतिक को अपने चाल ढ़ाल से लेकर बोलने के तरीके में काफी बदलाव लाना पड़ा है।


Click it and Unblock the Notifications