'कृष 4' में Hrithik Roshan का होगा डबल रोल? फिर से इस हसीना की होगी फ़िल्म में एंट्री

Hrithik Roshan Triple Role In Krrish 4: ऋतिक रोशन बॉलीवुड के एक मशहूर अभिनेता है और हाल ही में आपको बता दें कि उन्होंने 'कृष 4' को लेकर ऐलान किया है। फिल्म से वह बतौर डायरेक्ट भी अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। साथ ही साथ इस फिल्म में वह एक्टिंग भी करने वाले हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर लगातार हर दिन कोई ना कोई नई खबर सामने आ रही है।
लेकिन अब इसी बीच कृष 4 को लेकर ऋतिक रोशन के रोल के साथ-साथ इस फिल्म के कांसेप्ट को लेकर भी एक बड़ा अपडेट सामने आ चुका है। दरअसल इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की माने तो आपको बता दें कि कृष 4 की कहानी हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स एंडगेम' से इंस्पायर्ड होने वाली है।
कृष 4 की कहानी भूत-भविष्य और वर्तमान के इर्द-गिर्द घूमने वाली है यानी की पूरी तरीके से इसमें टाइम ट्रेवल दिखाया जाएगा। हालांकि वीएफएक्स और प्रोडक्शन पर ज्यादा ध्यान देने की बावजूद भी यह फिल्म पूरी तरीके से पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों पर आधारित बनाई जाएगी। खबर है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन का किरदार ट्रिपल होने वाला है।
जानकारी के लिए आपको बता दें की फिल्म कोई मिल गया में ऋतिक रोशन का किरदार सिंगल था। कृष 2 और कृष 3 में वह डबल रोल में नजर आए थे। लेकिन इस बार खबर आ रही है कि ऋतिक रोशन को इस फिल्म में ट्रिपल रोल में देखा जाएगा। कृष 4 को लेकर अब यह अपडेट सुनने के बाद में फैन्स भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
कृष 4 में एक बार फिर से फैंस भी पुराने कलाकारों को देखना चाह रहे हैं। एक बार फिर से वह फिल्म में प्रीति जिंटा से लेकर प्रियंका चोपड़ा, विवेक ओबेरॉय और रेखा जैसे कलाकारों के होने की उम्मीद लगा रहे हैं। लेकिन अभी इसी बीच फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है और खबर है कि इस फिल्म में प्रीति जिंटा की वापसी होगी और वह अहम किरदार में भी नजर आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











