'बैग बैंग' में माइकल जैक्सन की तरह नाचेंगे रितिक
इन दिनों एक बार फिर से रितिक रोशन के रोमांटिक अंदाज और डांसिग स्टाइल की बाते हो रही हैं वजह है उनकी आने वाली फिल्म 'बैंग बैंग'। एक्शन-रोमांस का किरदार प्ले करने वाले रितिक रोशन इस फिल्म के जरिये किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन को श्रद्दांजलि देने वाले हैं।
'बैग बैंग' में माइकल जैक्सन की नकल करेंगे रितिक
फिल्म का टाईटल ट्रैक माइकल जैक्सन को ही समर्पित होगा। इसका खुलासा फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म के टाइटल सांग में रितिक रोशन माइकल जैक्सन अंदाज में ही डांस करते नजर आयेंगे।
'बैंग बैंग' में रितिक ने जो किया वो हॉलीवुड में भी नहीं हुआ
रितिक ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे माइकल को ट्रिब्यूट करने का मौका मिला है। मैं बचपन से ही माइकल का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। उनकी डांसिंग, उनके स्टेप और उनकी एनर्जी सबकुछ टॉप लेवल का था। रियली ही इज ग्रेट आर्टिस्ट।
मालूम हो कि सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'बैंग बैंग' में रितिक रोशन और कैटरीना कैफ लीड रोल में हैं। फिल्म में एक्शन और रोमांस का जबरद्स्त तड़का लगा है। फिल्म के गाने लोगों को पागल बना रहे हैं तो वहीं फिल्म में रितिक ने ऐसे एक्शन सीन किये हैं जो कि आज तक किसी हॉलीवुड फिल्म में भी नहीं हुए हैं।
आईये डालते हैं फिल्म 'बैंग बैंग' की तस्वीरों के जरिये रितिक रोशन पर एक नजर...


Click it and Unblock the Notifications











