1 महीने के लिए विश्व-भ्रमण पर निकलेगा 'कृष'
समझ तो आप गये ही होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, जी हां यहां बात हो रही है एशिया के सबसे सेक्सी मैन रितिक रोशन की। जिनकी सुपर हीरो वाली फिल्म कृष 3 पूरी हो गयी है। फिल्म के प्रमोशन के लिए रितिक रोशन अब एक महीने दुनिया घूमेंगे। फिल्म कृष 3 के प्रमोशन के लिये वह दुबई, कनाडा, ब्रिटेन और अमेरिका का भ्रमण करेंगे।
रितिक की यह फिल्म दिवानी के मौके पर यानी कि तीन नवंबर को रिलीज होने वाली हैं। फिल्म के निर्माता-निर्देशक उनके पापा यानी राकेश रौशन हैं। फिल्म का प्रमोशन अक्टूबर से शुरू होगा। फिल्म कृष 2 की सीक्वेल है।
फिल्म में रितिक के साथ एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आयेंगे। फिल्म में शाहरूख खान ने भी मेहमान भूमिका निभायी है। फिल्म के बारे में बात करते हुए रितिक ने कहा कि हमलोगों ने फिल्म में काफी मेहनत की है, उम्मीद करते हैं कि लोगों को मेहनत काफी पसंद आयेगी।
आईये आपको दिखाते हैं कृष 3 की दिलकश तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











