..................... Hrithik Roshan Tops List Of 5 Most Handsome Men In World! - Hindi Filmibeat

'दुनिया के मोस्ट हैंडसम मैन' 2019 की लिस्ट में ऋतिक रोशन टॉप पर - हॉलीवुड सुपरस्टार्स भी पीछे

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने 'विश्व के 5 सबसे हैंडसम मैन' (अगस्त 2019) लिस्ट में टॉप स्थान हासिल किया है। खास बात है कि इस रेस में हॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल थे। जैसे कि Chris Evans, David Beckham, Robert Pattinson आदि, लेकिन ऋतिक सभी सेलेब्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर 1 पर आ चुके हैं। कोई शक नहीं ऋतिक फैंस इस खबर से बेहद उत्साहित होंगे।

अपनी लुक और पर्सानिलिटी को लेकर ऋतिक हमेशा से चर्चा का केंद्र रहे हैं। पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' से ही ऋतिक युवा दिलों की धड़कन बन गए थे और आज तक उनका जादू कायम है। खासकर फीमेल फैंस के बीच ऋतिक का काफी क्रेज है। ना सिर्फ भारत में, बल्कि ओवरसीज में भी।

Hrithik Roshan

बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में शामिल ऋतिक की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनकी तस्वीरों का काफी क्रेज है। वहीं, ऋतिक अपनी डांसिंग को लेकर भी दुनियाभर में पॉपुलर हैं।

ऋतिक रोशन की हालिया रिलीज फिल्म 'सुपर 30' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म ने 150 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है। वहीं, आने वाली फिल्म 'वॉर' को लेकर भी सुपरस्टार का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। टाईगर श्राफ और ऋतिक स्टारर यह फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म का पहला टीजर रिलीज किया जा चुका है, जहां ऋतिक को फैंस ने खूब पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X