50 करोड़ लेकर मोहनजोदड़ो के मुनाफे को छोड़ देंगे रितिक
रितिक को साइन करने के पीछे सबसे बड़ी वजह है कुछ साल पहले आई जोधा अकबर में रितिक ने अकबर के किरदार में जो जान डाली थी उसके बाद से किसी भी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म के लिए रितिक रौशन निर्देशकों की पहली पसंद बन चुके हैं। रितिक रौशन का फिल्म में होना ही फिल्म की सफलता के चांसेस का कई गुना बढ़ा देती है। उसके अलावा मोहनजोदड़ो से आशुतोष को काफी उम्मीदें हैं और वो अपनी स्टारकास्ट को लेकर किसी तरह का कोई कॉंप्रमाइज नहीं करना चाहते हैं।
अब अगर आशुतोष रितिक की इस फीस को फाइनल करते हैं तो रितिक रौशन बॉलीवुड के सबसे मंहगे एक्टर हो जाएंगे। आपको बता दें कि आशुतोष ने अपनी फिल्म मोहनजोदड़ों के राइट्स के लिए यूटीवी के साथ 125 करोड़ की डील फाइनल की है। तो देखते हैं 50 करोड़ के रितिक को लेने के लिए आशुतोष तैयार होते हैं या नहीं। लेकिन ये तो मानना होगा कि रितिक के होने से लोगों में मोहनजोदड़ो को लेकर उत्सुकता कई गूना बढ़ जाएगी क्योंकि रितिक रौशन की फैन फॉलोइंग बॉलीवुड के खानों से किसी मामले में कम नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












