ऋतिक रोशन स्टारर 'कृष 4' के म्यूजिक पर काम शुरु, राकेश रोशन ने रिवील की खास डिटेल!
'कोई मिल गया', कृष और कृष 3 की बेजोड़ सफलता के बाद ऋतिक रोशन के फैंस को कृष 4 का बेसब्री से इंतजार था। कुछ सालों पहले ही फिल्म की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन फिर अलग अलग कारणों से टलती गई। खैर, हाल ही में निर्देशक राकेश रोशन ने खुलासा किया कि वह कृष 4 पर लगातार काम कर रहे हैं और फिलहाल फिल्म के म्यूजिक पर काम शुरू हो गया है।
साथ ही उन्होंने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बड़ी खबर शेयर करते हुए बताया कि फिल्म के एक गाने को शायद ऋतिक रोशन आवाज दे सकते हैं। 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' और 'काइट्स' के बाद ऋतिक एक बार फिर प्लेबैक करने के लिए तैयार हैं।

कोई शक नहीं कि प्रशंसक अपने सुपर हीरो की वापसी को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। राकेश रोशन ने हिंट दिया है कि संगीत उनकी फिल्म में एक बड़ी भूमिका निभाएगा।
बता दें, फिलहाल ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग शुरु कर चुके हैं। इसके बाद वो दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर की शुरु करेंगे। इन दो फिल्मों के बाद ही कृष 4 फ्लोर पर आएगी।


Click it and Unblock the Notifications











