Hrithik Roshan: क्या फाइटर में भी ऋतिक रोशन कुछ ऐसा करते आएंगे नजर! फैंस को आएगी वॉर की याद

By Filmibeat Desk
hrithik-roshan-to-do-his-famous-slow-motion-walk-in-fighter-fans-to-remember-war

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म फाइटर भले ही 2024 में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म अभी भी लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की शूटिंग जोर शोर से जारी है। इस बीच खास बात सामने आ रही है कि फाइटर में भी ऋतिक अपनी पॉपुलर स्लो मोशन वॉक करते नजर आएंगे।

जी हां, ऋतिक की स्लो मोशन फैन्स के बीच बेहद पापुलर है। स्क्रीन पर उन्होंने जितनी बार भी ऐसा किया है, हर कोई उनका दीवाना हो गया। जब वे वॉर में हेलिकॉप्टर से बाहर निकले, तो एंट्री शॉट के दौरान, केवल लड़कियां ही नहीं, लड़के भी ऋतिक के इस स्टाइल पर फिदा नजर आए। ऐसे में अब एक बार फिर ऋतिक कुछ इसी तरह का मैजिक स्क्रीन पर क्रिएट करने वाले हैं।

वैसे तो यह पहली बार नहीं था जब ऋतिक ने पर्दे पर अपने स्लो मोशन वॉक से लोगों का ध्यान आकर्षित किया हो। इससे पहले भी वो कई बार ऐसा कर चुके है। फिल्म बैंग बैंग में कार ब्लास्ट के दौरान भी उन्होंने कुछ एसा किया था। अग्निपथ में भी उनका ये अंदाज नजर आया था और धूम 2 में भी अपने इस तरह के स्टाइल के साथ वो फैन्स को दीवाना बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने कई लुक चेन्ज किए थे।

फाइटर की प्रोडक्शन यूनिट से जुड़े एक सोर्स ने खुलासा किया है, "फाइटर में भी ऋतिक रोशन का स्लो मोशन वॉक जरूर होगा। अभी इसके बारे में अभी बात करना स्पॉइलर होगा क्योंकि यह पहली बार में अनुभव की जाने वाली चीज़ है लेकिन हम केवल इतना कह सकते हैं कि उनके फैन्स को ये फिल्म में जरूर देखने मिलेगा।"

बता दें, वॉर के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ ऋतिक अपकमिंग फिल्म फाइटर के लिए दोबारा साथ आए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ वो पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।

Read more about: hrithik roshan fighter
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X