ALERT: 2016 में ऋतिक रोशन की दो फिल्में.. 'मोहनजोदड़ो' और....
[बॉलीवुड न्यूज] साल 2016 में ऋतिक रोशन दो फिल्में करने वाले हैं। जी हां, ऐसा हम नहीं कह रहे ब्लकि ऋतिक ने खुद अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस से ऐसा वादा किया है। खैर, इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों में एक तो है आशुतोष गोवारिकर की मोहनजोदड़ो.. लेकिन दूसरी फिल्म कौन सी है, यह फिलहाल बाहर नहीं आया है।
ऋतिक रोशन ने कहा कि, मोहनजोदड़ो के लिए उन्होंने 1 साल से ज्यादा का वक्त दिया है। लिहाजा, उन्हें लगता है कि अब एक साल में एक से ज्यादा फिल्में करनी चाहिए। उम्मीद है इस खबर से ऋतिक फैंस बहुत खुश होंगे।
Shooting PICS: साल 2016 अपने नाम करने की तैयारी में ऋतिक रोशन!
बता दें, फिलहाल ऋतिक रोशन कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़े हुए हैं। कम से कम अफवाहों में तो यही है। यशराज बैनर की दो फिल्में, राकेश रोशन के साथ एक और कबीर खान की फिल्म भी ऋतिक के खाते में हैं। बहरहाल, खबर आ रही है कि यशराज बैनर की एक फिल्म 'ठग' को ऋतिक छोड़ने का मन बना चुके हैं।
खैर, यहां जानते हैं किन किन फिल्मों से जुड़ा है ऋतिक का नाम-


Click it and Unblock the Notifications

