WAR की बंपर ओपनिंग के बाद एक और धमाका- बढ़ा दी गई फिल्म की 200 स्क्रीन
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ स्टारर इस फिल्म की बंपर ओपनिंग के बाद फिल्म की टीम ने सफलता का जश्न भी मनाया है। साथ ही इस बात की घोषणा भी हुई है कि शुक्रवार यानि की 4 अक्टूबर से फिल्म की 150-200 स्क्रीन तक बढ़ा दी जाएगी। कोई शक नहीं कि वॉर बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल करने वाली है।
वॉर भारत में 4000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी, जबकि ओवरसीज में 1350 स्क्रीन पर। भारत में फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। अब फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए इसका स्क्रीन बढ़ा दिया गया है। खास बात है कि फिलहाल वॉर के सामने कोई बड़ी फिल्म नहीं है। ड्रीम गर्ल भी धीमी पड़ चुकी है और हर जगह वॉर छा चुका है।


Click it and Unblock the Notifications