War First Review: ऋतिक की मशीन फाइट, टाइगर श्रॉफ का एक्शन, मसालेदार ब्लाॅकबस्टर
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक्शर-थ्रिलर फिल्म वॉर लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दोनों सितारे जबरदस्त एक्शन और स्टंट करते नजर आएंगे।
इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है। जहां पर ऋतिक और टाइगर की इस जोड़ी को सुपरहिट करार दे दिया गया है। पहली बार ऐसा हो रहा है जब ऋतिक और टाइगर एक साथ किसी फिल्म में नजर आ रहे हैं वो भी पूरी तरह से एक्शन अंदाज में।

रिलीज से पहले अपने प्रमोशन के जरिए ऋतिक-टाइगर ये जाहिर कर चुके हैं कि वॉर का एक्शन इस फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी है। तभी तो यूएई में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट और सेंसर बोर्ड के सदस्य उमेर संधू ने ट्वीट्स के जरिए बताया है कैसी है वॉर।


Click it and Unblock the Notifications











