बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म FINAL- दो सुपरस्टार्स के साथ शूटिंग होगी शुरु
यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म में ऋतिक रोशन, टाईगर श्राफ और वाणी कपूर फाइनल हैं। यह एक सुपर बिग बजट धमाकेदार एक्शन फिल्म होने वाली है। ताजा रिपोर्ट्स की अनुसार, इस फिल्म की शूटिंग 6 अलग अलग देशों में और दुनिया के 14 कुछ खास शहरों में की जाएगी, जिसे आजतक बॉलीवुड फिल्मों में दर्शकों ने नहीं देखा होगा। फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरु हो जाएगी।
'संजू' का ताबड़तोड़ धमाका- 1000 करोड़ क्लब में एंट्री की जबरदस्त तैयारी!
फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने इस बात का खुलासा किया है। इस फिल्म की शूटिंग स्पेन, जॉर्जिया, इटली, पुर्तगाल और स्वीडन में होगी। वहीं, कुछ हिस्सा भारत में भी फिल्माया जाएगा।

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म का स्केल काफी ऊपर जाने वाला है। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन- थ्रिलर फिल्मों में शामिल होने वाली है। साथ ही इंटरनेश्नल लोकेशन देखने लायक होगी। ऋतिक और टाईगर दोनों पहली बार इस फिल्म में साथ दिखेंगे। दोनों ही अपने एक्शन के लिए जाने जाते हैं। लिहाजा, यशराज बैनर इस फिल्म को बड़ा बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।


Click it and Unblock the Notifications