ऋतिक रोशन- टाईगर श्राफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म, नाम भी हो गया FINAL, जानें डीटेल्स
ऋतिक रोशन और टाइगर श्राफ की फिल्म अपने घोषणा के साथ ही सुर्खियों में हैं। यशराज बैनर तले यह फिल्म धमाकेदार एक्शन होगी और ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टाइटल होगा- फाइटर्स। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऋतिक- टाइगर के साथ इस फिल्म में वाणी कपूर नजर आएंगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी।
कोई शक नहीं कि फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। आखिर एक ही फिल्म में ऋतिक और टाइगर को भला कौन नहीं देखना चाहेगा। दोनों सितारे एक्शन सीन्स में माहिर है और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। बता दें, खुद टाइगर भी ऋतिक को अपना गुरु मानते हैं।

खबरों के अनुसार, फिल्म का पहला पोस्टर भी तैयार हो चुका है और जल्द ही फर्स्ट लुक धमाका होने वाला है। पोस्टर में दोनों ही एक्टर 'फाइटर' लुक में नजर आएंगे, जैसा कि फिल्म का नाम है। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्शन सीन्स अलग ही स्तर का होने वाला है। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म साबित हो सकती है। साथ ही ऋतिक- टाईगर के बीच डांस जुगलबंदी भी होगी।


Click it and Unblock the Notifications











