ऋतिक रोशन Vs टाईगर श्रॉफ स्टार वॉर पर फिर से लगा ग्रहण, होगा भारी नुकसान!
Recommended Video
ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ स्टारर वॉर की शूटिंग तेज़ी से चल रही है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने जा रही है लेकिन अब रिलीज़ से पहले ही फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रोड्यूसर यशराज फिल्म्स में फिल्म को लेकर तकरार हो चुकी है। दरअसल, यशराज फिल्म्स इस फिल्म के साथ भी वही डील चाहता है जो ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ की गई थी। यानि कि भारी नुकसान।
ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के दौरान, फिल्म बहुत ही कम कीमतों पर डिस्ट्रीब्यूटर्स को बेची गई और कहा गया कि ये बिल्कुल अलग तरह का ट्रेंड चलाने वाली फिल्म है। लेकिन फिल्म सुपरफ्लॉप हुई। और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी नुकसान हुआ।

अब यही डील यशराज फिल्म्स वॉर के लिए चाहता है। वॉर को भी अलग तरह का ट्रेंड लाने वाली फिल्म कहकर प्रचारित किया गया है लेकिन डिस्ट्रीब्यूटर्स डरे हुए हैं कि अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसली तो उन्हें भारी नुकसान होगा और लगतार इतना बड़ा नुकसान वो नहीं झेल सकते। हालांकि यशराज फिल्म्स भी अपनी डील पर अड़ा हुआ है।
ऐसे में डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास फिलहाल कोई ऑप्शन नहीं बचता दिख रहा है। हालांकि अगर 2 अक्टूबर का बॉक्स ऑफिस इतिहास देखा जाए तो चीज़ें इतनी बुरी नहीं हैं -


Click it and Unblock the Notifications