ऋतिक रोशन, टाईगर श्राफ की धमाकेदार एक्शन फिल्म- शूटिंग शुरु, देंखे पहली तस्वीर
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही यशराज बैनर की अगली फिल्म काफी सुर्खियों में है। हो भी क्यों ना.. आखिर पहली बार एक ही साथ एक फिल्म में टाईगर श्राफ और ऋतिक रोशन की धमाकेदार जोड़ी दिखने वाली है। यह फिल्म धमाकेदार एक्शन- थ्रिलर होगी। फिल्म की शूटिंग शुरु हो चुकी है और निर्देशक ने सेट से एक तस्वीर भी शेयर की है।
फिलहाल फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। फिल्म में ऋतिक और टाईगर के साथ वाणी कपूर दिखेंगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म में ना सिर्फ ऋतिक और टाईगर.. बल्कि वाणी की एक्शन करने वाली हैं। इस फिल्म का एक्शन काफी बड़े स्तर पर शूट किया जाना है। मान सकते हैं कि यह बॉलीवुड की सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म होगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के लिए दो टॉप इंटरनेश्नल एक्शन कोरियोग्राफर्स को फाइनल किया गया है। एंडी आर आर्म्सस्ट्रॉन्ग और मिस्टर ओह फिल्म के एक्शन सीन्स डिजाइन करेंगे। इनमें से एक हॉलीवुड तो एक दक्षिण कोरिया से हैं, जो मार्शल आर्ट एक्शन में माहिर हैं।


Click it and Unblock the Notifications