WAR Poster बंदूक ताने नजर आए ऋतिक रोशन- टाइगर श्रॉफ, इस दिन होगा धमाका !
ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। ये पोस्टर एक्शन से लबरेज है। जहां पर ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॅाफ बंदूक तान कर खड़े हुए हैं। वहीं दोनों के बीच वाणी कपूर अपने ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
जिस तरह फिल्म अपने एक्शन को लेकर चर्चा है उस बीच ये पोस्टर फैंस के लिए किसी बड़े ट्विस्ट से कम नहीं है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। पहली बार ऋतिक रोशन और टाइगर एक दूसरे के साथ और एक दूसरे के सामनें एक्शन करते हुए नजर आयेंगे।

बता दें कि फिल्म केवल हिंदी में नहीं बल्कि तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहली बार हिंदी फिल्म में इस तरह का एक्शन और तकनीक का इस्तेमाल होगा। इस पोस्टर में येलो और ब्लैक रंग की गाड़ियां भी नजर आ रही हैं। जिसे देखकर लगता है कि टाइगर फिल्म में ऋतिक का पीछा करते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications