ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ की यशराज फिल्म्स प्रोजेक्ट का शानदार नाम - जानिए डीटेल्स

By Staff

ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ की यशराज फिल्म्स का नाम अभी तक फाईटर्स बताया जा रहा था लेकिन फिल्म का नाम वार बताया जा रहा है। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ एक दूसरे के साथ भिड़ते हुए नज़र आएंगे। जबकि फिल्म में टाईगर श्रॉफ, ऋतिक रोशन के शिष्य बने हुए नज़र आएंगे।

यशराज फिल्म्स की इस एक्शन फिल्म के लिए ऋतिक रोशन 48 करोड़ फीस ले रहे हैं और उन्हें ये फीस खुशी खुशी दी जा रही है। प्रोड्यूसर्स का मानना है कि इससे दोगुनी कीमत तो ऋतिक के नाम पर फिल्म के सैटेलाइट राइट्स से निकल आएगी। इसलिए ऋतिक की इस 50 करोड़ की फीस से किसी को कोई नुकसान नहीं हो रहा है। फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है।

hrithik-roshan-tiger-shroff-film-titled-war-not-fighters

फिल्म में ऋतिक रोशन और टाईगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म एक एक्शन डांस ड्रामा है जिसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं। माना जा रहा था कि फिल्म का नाम फाईटरर्स है। इसके बाद अफवाहें थीं कि फिल्म का नाम धूम 4 है।

इस फिल्म के लिए केवल ऋतिक और टाईगर ही नहीं बल्कि वाणी कपूर को भी एक्शन सीक्वंस के लिए तैयार किया जा रहा है। फिल्म के सारे एक्शन सीक्वंस इंटरनेशनल कोरियोग्राफर्स डिज़ाइन कर रहे हैं और इसे बड़े स्तर पर फिल्माया गया है। फिल्म 2 अक्टूबर 2019 को रिलीज़ हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X