श्रीदेवी के साथ ऋतिक रोशन की थ्रोबैक तस्वीर वायरल, शरारत करते आए नजर

अक्सर इंडस्ट्री में किसी ना किसी तरह की पुरानी तस्वीरें सामने आती रहती हैं और देखा जाता है कि ये काफी तेजी से वायरल भी हो जाती हैं। अपने चहीते सितारों की बचपन की तस्वीरें देख फैंस भी काफी खुश होते हैं और सोशल मीडिया पर इसको साझा करते हैं। ऐसे भी कई सितारे हैं जो कि अपनी बेहतरीन यादें छोड़कर इस दुनिया से जा चुकी हैं। बता दें कि इस समय उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है और उनके साथ अभिनेता ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं।

दरअसल ऋतिक रोशन इस तस्वीर में काफी छोटे हैं और शैतानी करते नजर आ रहे हैँ। शायद वो कैमरामैन की तरफ देखकर अजीब सी शक्ल बना रहे हैं और तभी ये तस्वीर ली गई है। बता दें कि इस तस्वीर को एक फैन के द्वारा साझा किया गया है।

hrithik roshan, ऋतिक रोशन

इस तस्वीर में बताया गया है कि.. यह तस्वीर 'भगवान दादा' के मेकिंग के दौरान की है जिसमें रितिक रोशन फनी एक्सप्रेशन देते नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री श्रीदेवी ने कुछ समय पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया है और साल 2018 में उनके निधन की खबर आई तो फैंस का दिल टूट गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन इस समय फिल्म कृष 4 को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और काफी जल्दी इसका ऐलान होने वाला है। काफी समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और फैंस उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब ऋतिक अपनी फिल्म अनाउंस करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X