ऋतिक रोशन भी Ex Wife सुज़ैन खान के साथ कोरोना पॉज़िटिव, चुपचाप हुए क्वारंटीन

ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी, सुज़ैन खान, अक्सर साथ में रहते हैं और फैन्स का दिल जीत लेते हैं। कुछ ही दिनों पहले, सुज़ैन खान, कोरोना पॉज़िटिव हो गई थीं और उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी थी। अब रिपोर्ट्स की मानें तो उसी समय ऋतिक रोशन भी कोरोना पॉज़िटिव हो गए थे।

ऋतिक रोशन, अपने नए घर में तुरंत ही क्वारंटीन हो गए थे लेकिन वो ये खबर सबके सामने नहीं देना चाहते थे। ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपना जन्मदिन भी एकांत में ही मनाया और इसका कारण था उनका कोरोना पॉज़िटिव होना।

hrithik-roshan-tested-positive-for-corona-virus-with-his-ex-wife-sussanne-khan-quarantined-quietly

अगर काम की बात करें तो ऋतिक रोशन इस समय विक्रम वेधा की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इसके साथ ही वो दीपिका पादुकोण की फाईटर की भी शूटिंग का एक शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। अगर निजी ज़िंदगी की बात करें तो ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान, अपने बच्चों के साथ रहने का फैसला किया था।

इस फैसले के बाद सुज़ैन खान, ऋतिक रोशन और अपने बच्चों ऋहान और ऋदान रोशन के साथ ऋतिक रोशन के घर पर ही शिफ्ट हो गई थीं। पूरा लॉकडाउन चारों ने एक साथ ही समय बिताया।

पार्टी से हुए कोरोना पॉज़िटिव

पार्टी से हुए कोरोना पॉज़िटिव

बात रही ऋतिक और सुज़ैन के कोरोना पॉज़िटिव होने की तो सुज़ैन खान ने नए साल की छुट्टियां अपने बॉयफ्रेंड अरसलान गोनी के साथ बिताई थी। इसके बाद 4 जनवरी को उन्होंने अपने पिता संजय खान के जन्मदिन की पार्टी अटेंड की। इस पार्टी में ऋतिक रोशन भी शामिल हुए थे और माना जा रहा है कि यहीं से वो संक्रमित हुए।

पार्टी में ही संक्रमित हुईं करीना

पार्टी में ही संक्रमित हुईं करीना

कुछ हफ्तों पहले, करीना कपूर खान और मलाईका अरोड़ा भी करण जौहर के घर हो रही एक निजी पार्टी में शामिल होने के बाद कोरोना पॉज़िटिव हो गई थीं। इसके तुरंत बाद ही दोनों हीरोइनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। क्वारंटीन पूरा होते ही करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा, एक बार फिर मलाईका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ करिश्मा कपूर के घर पार्टी करती दिखीं थी जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।

अर्जुन कपूर भी हुए थे पॉज़िटिव

अर्जुन कपूर भी हुए थे पॉज़िटिव

हाल ही में अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉज़िटिव थे। उनके साथ साथ उनका पूरा परिवार कोरोना पॉज़िटिव था। अर्जुन ने रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी के साथ डिनर पार्टी की थी। जिसके बाद रिया और करण पॉज़िटिव थे। इसके अलावा उनकी बहनें खुशी और जान्हवी भी कोरोना पॉज़िटिव थीं।

आईसीयू में लता मंगेशकर

आईसीयू में लता मंगेशकर

स्वर कोकिला लता मंगेशकर वैक्सीन के दोनों डोज़ लगने के बावजूद लता मंगेशकर भी कोरोना पॉज़िटिव हो चुकी हैं। लता मंगेशकर इस समय आईसीयू में हैं और निमोनिया से जूझ रही हैं। उनकी बहन आशा भोंसले ने जानकारी देते हुए बताया कि वो अभी रिकवर कर रही हैं।

प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी

प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी

बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटी कपल कोरोना पॉज़िटिव हैं और खुद को आईसोलेट कर रहे हैं। इनमें प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी, अरिजित सिंह और उनकी पत्नी, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी शामिल हैं। सभी ने अपने सोशल मीडिया पर ज़िम्मेदारी के साथ ये खबर शेयर की जिससे कि उनके संपर्क में आए लोग खुद को क्वारंटीन कर सकें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X