ऋतिक रोशन की सुपर 30 की नई तस्वीर आपका सर घुमा देगी - ट्रेलर देखें या नहीं!
ऋतिक रोशन की सुपर 30 का ट्रेलर आज रिलीज़ होने जा रहा है लेकिन उससे पहले ऋतिक रोशन ने फैन्स के लिए फिल्म से अपनी एक और तस्वीर ट्वीट कर दी है। हालांकि इस तस्वीर को देखकर सब थोड़ा हैरान हैं। तस्वीर में ऋतिक रोशन एक ब्लैकबोर्ड के सामने खड़े नज़र आ रहे हैं और ब्लैक बोर्ड पर दो कार्टून बने हैं।
अब ऋतिक फिल्म में एक ऐसे टीचर की भूमिका में नज़र आने वाले हैं जो गरीब बच्चों को आईआईटी में प्रवेश की कोचिंग देते हैं। अब गणित, विज्ञान के जटिल सवालों के बीच ये बच्चे बोर्ड पर कार्टून क्यों पढ़ रहे हैं ये देखने में फैन्स को वाकई मज़ा आने वाला है।

सुपर 30, 12 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। फिल्म पिछले साल से काफी कंट्रोवर्सी में आ चुकी है। फिल्म के पोस्टर्स पर विकास बहल का नाम है जिसके बाद हिंदी सिनेमा के कई लोगों ने ये सवाल किया कि विकास बहल, जो कि #MeToo Movement के तहत, धर लिए गए हैं, सारेे इल्ज़ामों से बरी कैसे हो गए हैं।
आनंद कुमार की सुपर 30 कोचिंग बिहार में काफी फेमस है। आनंद हर साल 30 मेधावी बच्चों का चयन करते हैं जो कोचिंग की सहूलियत नहीं पा सकते हैं और उन बच्चों को खुद आईआईटी की कोचिंग देते हैं। इनमें से ज़्यादातर बच्चे आईआईटी की परीक्षा पास कर लेते हैं।
आनंद कुमार को बिहार में काफी सम्मान और इज़्जत मिलती है। हालांकि हाल ही में उनकी कोचिंग पर धांधली और धोखाधड़ी का भी आरोप लगा था। लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया। देखिए भारत की शिक्षा व्यवस्था पर बनी कुछ खास फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
