रिलीज से पहले- 'सुपर 30' का नया पोस्टर रिलीज, ऋतिक रोशन ने शेयर किया एक सीक्रेट
ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म 'सुपर 30' को लेकर दर्शकों में अब बेसब्री बढ़ चुकी है। फिल्म 12 जुलाई 2019 को रिलीज होने वाली है। ऋतिक के फिल्म से अपना एक और पोस्टर रिलीज किया, जहां वह ट्रेन के ऊपर बैठे नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्ट के साथ ऋतिक ने बताया कि आनंद कुमार हर हफ्ते ट्रेन पर यूं ही बैठकर बीएचयू जाते थे, ताकि वहां कि लाइब्रेरी इस्तेमाल कर सकें।
ऋतिक ने लिखा- आनंद हर हफ्ते बिना पैसे 6 घंटे तक ट्रेन की यात्रा करने के बीएचयू जाते थे, ताकि वहां कि लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर सके। वहां की लाइब्रेरी में बाहर के छात्र को आने की परमिशन नहीं थी। लिहाजा, आनंद चोरी छिपे जाते थे। सिर्फ इसीलिए ताकि उन्हें foreign journals पढ़ने को मिल सके, जो सिर्फ वहां की लाइब्रेरी में ही उपलब्ध थी।

कोई शक नहीं कि ऋतिक की यह फिल्म अब धीरे धीरे फैंस के बीच उत्साह बढ़ा रही है। ट्रेलर को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया थी, लेकिन उम्मीद किया जा रहा है कि फिल्म का कंटेंट लोगों को लुभा पाएगा।
विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, जो आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं। प्रोफेसर आनंद कुमार ने वर्ष 2001 में सुपर-30 की स्थापना की और गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते थे। सुपर 30 में कुल 30 बच्चों का सेलेक्शन होता है और IIT entrance की तैयारी करवाता है।
सुपर 30 फिल्म पर बात करते हुए आनंद कुमार ने कहा- मैं बहुत खुश हूं कि ऋतिक ने मुझे पर्दे पर उतारा है। वह मेरी उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरे हैं। वह परफेक्शनिस्ट हैं और उनमें कुछ बेहतर करने का जज्बा दिखता है।


Click it and Unblock the Notifications