#TripleAttack: ऋतिक रोशन Vs अक्षय कुमार - सलमान खान - शाहरूख खान!
ऋतिक रोशन के पास बेहतरीन फिल्मों का लाइन अप आ चुका है और वो एक के बाद अपना फॉर्म बेहतर करते जाएंगे। लेकिन अच्छी फिल्मों के साथ वापस आ चुका है ऋतिक रोशन का कॉन्फिडेंस। क्योंकि वो एक के बाद एक सबसे भिड़ने की तैयारी में हैं। किसी ना किसी तरह से।
अब ऋतिक रोशन किसी ना किसी तरह से हर सुपरस्टार से टक्कर लेने को उतावले हो गए हैं। पहले तो उनकी कृष 4 शाहरूख खान की बौने वाली फिल्म के साथ क्लैश कर रही है।

अब खबर है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन हीरो भी बने हैं और विलेन भी। यानि कि फिल्म के निगेटिव लीड भी ऋतिक होंगे। अब जिन्हें नहीं याद है, सलमान खान की किक 2 का भी प्लॉट कुछ ऐसा ही माना जा रहा है।
वहीं इसके अलावा, ऋतिक रोशन ने यशराज फिल्म्स की एक फिल्म टाईगर श्रॉफ के साथ साइन की है जो जनवरी 2019 में रिलीज़ होगी।
अब जनवरी ओपनिंग हमेशा अक्षय की ही होती है। और माना जा रहा है कि जनवरी 2019 तक अक्षय कुछ ना कुछ ले ही आएंगे।
वैसे ये सब तब होगा जब ऋतिक रोशन कोई फिल्म ना छोड़ें। क्योंकि वो कई अच्छी फिल्में रिजेक्ट कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications
