सुपर 30 और वॉर की सफलता पर आया ऋतिक रोशन का बयान कहा- वो सब करना है मुझे

ऋतिक रोशन ने अपनी दोनों फिल्मों के साथ एक बहुत ही सफल वर्ष का सफर तय किया है। जो न केवल बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। बल्कि जनता और क्रिटिक्स के बीच प्रशंसा का पात्र रही है। हाल ही में एक अखबार से बातचीत में सुपर 30 और वॉर जैसी दो अलग-अलग फिल्मों और अपनी परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए, ऋतिक रोशन कहते है कि मेरे लिए एक्सपेरिमेंट करना रोमांचकारी है। चुनौतियों को स्वीकार करता हूं। जब प्रोजेक्ट चुनने की बात आती है तो मैं अपने मन की बात सुनता हूं।

इसलिए, मैं वह सब कुछ करना चाहता हूं जो मुझे उत्साहित करता है। चाहे वो एक्शन फिल्म हो या कुछ ओर। दो अलग-अलग शैलियों में दो शानदार परफॉर्मेंस के साथ, ऋतिक रोशन निश्चित रूप से वर्ष के गेम-चेंजर साबित हुए हैं।

Hrithik roshan

वर्ष 2019 ऋतिक रोशन के लिए काफ़ी फलदायी रहा है जहां सबसे पहले उन्होंने सुपर 30 ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था। वही वॉर में ऋतिक के अविश्वसनीय ट्रांस्फोर्मेशन और दमदार एक्शन अवतार ने सभी के होश उड़ा दिए है। हाल ही में, अभिनेता ने अपना ट्रांस्फोर्मेशन वीडियो साझा किया ।

जिसने कुछ ही समय में इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया। इस वीडियो ने न केवल दुनिया भर में मौजूद सभी प्रशंसकों को बल्कि साथी कलाकारों को भी प्रेरित कर दिया है। फैंस को ऋतिक की अगली फिल्मों का इंतजार है। जिसे लेकर खबरों का बाजार तेज है। वह जल्द कृष 4 पर भी काम शुरू करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X