..................... Hrithik Roshan takes over Super 30, will lead the editing team to deliver the film on time - Hindi Filmibeat

विकास बहल को फिल्म से निकालने के बाद ऋतिक रोशन ने संभाली सुपर 30 की कमान, कंगना से MAHACLASH

विकास बहल के साथ काम करने से मना करने के बाद ऋतिक रोशन ने उन्हें अपनी आने वाली फिल्म सुपर 30 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सुपर 30, विकास बहल डायरेक्ट कर रहे थे जिन पर यौन शोषण के बहुत ही गंभीर आरोप लगे हैं। ऋतिक ने साफ कहा कि ऐसे किसी आदमी के साथ वो काम नहीं कर सकते हैं। विकास बहल के फिल्म छोड़ने के बाद ऋतिक रोशन ने खुद सुपर 30 की कमान संभाल ली है।

खबर है कि ऋतिक रोशन फिल्म की एडिटिंग टीम को समय दे रहे हैं और उनकी निगरानी में ही फिल्म की एडिटिंग की जा रही है। ऋतिक किसी भी कीमत पर फिल्म को पोस्टपोन करना नहीं चाहते हैं। सुपर 30, 25 जनवरी 2019 को कंगना रनौत की मणिकर्णिका के साथ क्लैश हो रही है।

hrithik-roshan-takes-over-super-30-will-lead-the-editing-team-to-deliver-the-film-on-time

सुपर 30 एक बायोपिक है। फिल्म आनंद कुमार नाम के एक गणित टीचर की कहानी है जो बिहार में हर साल तीस ज़रूरतमंद बच्चों को चुनकर उन्हें आईआईटी की तैयारी करवाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X