ऋतिक रोशन ने अनिल कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, साथ ही की बड़ी घोषणा- 2023 में बड़े पर्दे पर दिखेंगे साथ

अभिनेता अनिल कपूर आज अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर उनके लिए एक प्यारा सा नोट लिखा है, साथ ही खुलासा किया कि अनिल कपूर भी फिल्म फाइटर का हिस्सा होंगे। जी हां, सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बिग बजट एक्शन फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर भी लॉक हो चुके हैं।

ऋतिक रोशन ने लिखा- Happiest Birthday to the man who grows younger each year in spirit and health, @AnilKapoor! आपको शुभकामनाएं सर। एक सहायक के रूप में सेट पर आपकी शानदार उपस्थिति को देखने से लेकर आखिरकार आपके साथ स्क्रीन साझा करने का अवसर मिलने तक.. #Fighter के लिए बेहद उत्साहित..

hrithik-roshan-sweet-birthday-wish-to-anil-kapoor

कोई शक नहीं कि फाइटर फैंस के लिए यह एक बड़ी खबर है। फिल्म की स्टारकास्ट की वजह से फाइटर को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 2023 में रपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

अनिल कपूर की फिल्में

अनिल कपूर की फिल्में

बता दें, फाइटर के अलावा अनिल कपूर की आने वाली फिल्मों में शामिल है- जुग जुग जीयो, जिसमें वो वरुण धवन, कियारा और नीतू कपूर के साथ दिखेंगे.. और एनिमल, जिसमें वो रणबीर कपूर के साथ दिखेंगे।

बिग बजट एक्शन फिल्म

बिग बजट एक्शन फिल्म

फाइटर की बात करें तो यह एक बिग बजट एक्शन फिल्म होगी। यह सिद्धार्थ आनंद केप्रोडक्शन MARFLIX की पहली फिल्म होगी। सिद्धार्थ के साथ ऋतिक ने इससे पहले बैंग बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

वॉर से बेहतर करना है

वॉर से बेहतर करना है

ऋतिक रोशन ने सिद्धार्थ के साथ फाइटर पर काम करने पर बात करते हुए कहा, "यह बेहद रोमांचक है, क्योंकि मुझे लगता है कि एक सेट पर वापस आना जहां सिड (सिद्धार्थ आनंद) ने मुझे वॉर में एक बेहतर रूप में दिखाया है और इस बात ने मुझे इस anxiety से रूबरू करवाया, वह इसलिए क्योंकि अच्छा किया जा चुका है, अब इसे बेहतर बनाना है।"

पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइज़ी

पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइज़ी

फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइज़ी 'फाइटर' में ऋतिक रोशन पहली बार पर्दे पर दीपिका पादुकोण के साथ नज़र आएंगे। जाहिर है फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 2023 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X