रितिक-सुजैन के अलग होने की वजहें कई, सच से ज्यादा अफवाह!
रितिक रौशन और सुजैन रौशन बॉलीवुड के उन जोड़ों में से हैं जो कि लोगों के लिए आदर्श कपल की कैटगरी में आते हैं। लेकिन पिछले साल एक दूसरे से अलग होने के फैसला करने के बाद दोनों के फैन्स हैरान के साथ साथ काफी निराश भी हुए। किसी को भी यकीन नहीं था कि सुजैन और रितिक इस तरह का फैसला लेंगे। पिछले साल 13 दिसंबर को रितिक रौशन ने अपने स्टेटमेंट के जरिये लोगों को बताया कि वो और सुजैन अलग हो रहे हैं। रितिक ने अपने स्टेटमेंट में ये भी लिखा ये फैसला उनका नहीं बल्कि सुजैन रौशन का है। उसके बाद भी रितिक रौशन काफी दिनों तक सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिये लोगों से कहते रहे कि अगर सुजैन उनके बिना खुश है तो वो उन्हें फ्री कर देना चाहते हैं।
रितिक के स्टेटमेंट के अनुसार - सुजैन ने ये फैसला किया है कि वो मुझसे अलग होना चाहती हैं और हमारे 17 साल पुराने रिश्ते को खत्म करना चाहती हैं। ये हमारे और हमारे परिवार के लिए एक मुश्किल भरा समय है। रितिक के स्टेटमेंट के कुछ समय बाद ही सुजैन रौशन ने भी स्टेटमेंट दिया हम दो अलग अलग लोग हैं और एक दूसरे का सम्मान करते हैं। हम दो बच्चों के माता पिता हैं और उनके प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं जिसे कोई नहीं बदल सकता। हमें खुशी होगी अगर ऐसे वक्त में हमें अकेला छोड़ दिया जाए।
रितिक और सुजैन तो अलग हो गये लेकिन इनके अलग होने के पीछे वजह क्या थी इस लेकर लोग तरह तरह की बातें करते रहे। आइये देखते हैं क्या क्या वजहें रहीं रितिक और सुजैन के रिश्ते के टूटने की-


Click it and Unblock the Notifications











