रितिक-सुजैन की तलाक की खबरें कहां से आईं आखिर!

रितिक रौशन और सुजैन की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है और लोग इस जोड़ी की मिसाल भी दिया करते हैं। शाहरुख खान और गौरी के बाद रितिक और सुजैन की जोड़ी भी बॉलीवुड की खूबसूरत और बेहतरीन जोड़ियों में से एक है। रितिक और सुजैन की हाल ही में आईं तलाक की खबरों ने रितिक रौशन और सुजैन को तो हैरान किया ही साथ ही रितिक रौशन के फैन्स भी हैरान थे कि आखिर ये सब है क्या। रितिक सुजैन कैसे अलग हो सकते हैं। रितिक और सुजैन के बच्चे भी उनके इस रिश्ते को जोड़े रखने के लिए काफी हैं। फिर रितिक ने भी जब कहा कि ऐसा कुछ है ही नहीं और वो खुद हैरान हैं ये सब सुनकर तब तो फैन्स और भी नाराज हुए कि आखिर इस तरह की बेबुनियादी खबर किस ने फैला दी।

रितिक रौशन और सुजैन के अलग होने की खबरों से अगर आप भी परेशान थे तो आइये हम आपको बताते हैं कि आखिर ये खबर आई कहां से। असल में पिछले कुछ समय से सुजैन खान के पिता यानी संजय खान की तबियत काफी खराब है और इसीलिये सुजैन खान अपने पिता के यहां रह रही हैं। सुजैन अपने पिता के यहां रह रही हैं और उनके बच्चे अपने पिता यानी कि रितिक रौशन के साथ रह रहे हैं। बच्चे अपनी मां से मिलने संजय खान के घर भी आते जाते रहते हैं। एक तो ये वजह थी जिसने लोगों को ये अंदाजा दिलाया रितिक और सुजैन के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Hrithik Roshan Suzanne Roshan divorce is false news

इसके अलावा हाल ही में रितिक रौशन के पिता यानी राकेश रौशन के जन्मदिन के दिन भी सुजैन रौशन काफी देर से पहुंची और बाद में ये खबर आई कि इस बात से रितिक थोड़ा नाराज थे कि सुजैन इतनी लेट क्यों हुईं। इन सारी बातों को मिला जुलाकर लोगों ने ये खबर बना दी कि रितिक और सुजैन एक दूसरे से अलग होने की सोच रहे हैं और साथ ही उनके तलाक की खबरें भी सुर्खियों में आ गयीं। रितिक रौशन और सुजैन के बीच की दूरियों को तलाक तक ले जाने वाली इन खबरों का खंडन करते हुए हाल ही में रितिक रौाशन ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और उनके और सुजैन के बीच में किसी भी तरह की कोई दूरी नहीं आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X