रितिक और सुजैन ने बच्चों के लिए मिटा दी दूरियां!

Hrithik Roshan and Suzanne Roshan celebrated Son Hrehaan birthday
रितिक रौशन और सुजैन रौशन ने भले ही अपने 13 साल के रिश्ते को एक ही झटके में तोड़ने का फैसला ले लिया हो लेकिन उनके इस फैसला का असर उनके बच्चों पर नहीं पडे़गा ये भी फैसला रितिक और सुजैन ने किया है। रितिक रौशन हाल ही में अपने बड़े बेटे रेहान के जन्मदिन पर नज़र आए। सुजैन रौशन ने रेहान के 7वें जन्मदिन पर मुंबई में वर्सोवा में स्थित अपने घर के नीचे एक थीम पार्टी का आयोजिन किया था जिसमें रेहान के दोस्त और बॉलीवुड के के कुछ लिमिटेड और खास लोग ही इनवाइटेड थे। इस पार्टी के दौरान रितिक रौशन का शामिल होना मीडिया के लिए किसी ब्रेकिंग न्यूज से कम नही था। जब से रितिक और सुजैन अलग हुए हैं तब से रितिक रौशन और सुजैन रौशन कभी एक साथ नज़र नहीं आए। ये पहली बार होगा जब रितिक और सुजैन ने साथ मिलकर किसी पार्टी में हिस्सा लिया।

रेहान और रिद्धान दोनों ही अपने पापा रितिक रौशन के बेहद करीब हैं। रितिक रौशन अपने बच्चों को बहुत प्यार करते हैं। अपने बच्चों से दूर रहना उन्हें जरा भी गवारा नहीं। ज्ञात हो कि फिल्म कृष 3 के दौरान रितिक रौशन के बेटे को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उस वक्त रितिक अपनी फिल्म का प्रमोशन छोड़कर सिर्फ अपने बेटे के इलाज में ही जुटे हुए थे। इसके अलावा रेहान और रिद्धान भी अपने पापा का काफी ध्यान रखते हैं। जब रितिक रौशन पिछले साल अपने ब्रेन सर्जरी के दौरान अस्पताल में थे तो उनके दोनों बेट भी उनसे मिलने अस्पताल आते रहते थे। रितिक रौशन ने अपने और सुजैन रौशन के अलग होने के बाद भी हमेशा यही कहा कि बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी वो निभायेंगे। बच्चों के लिए वो अलग नहीं हुए हैं।

सुजैन रौशन की इस पार्टी में शामिल खास मेहमान के अनुसार "सुजैन रौशन ने हर बार की तरह इस बार भी बहुत ही खूबसूरत पार्टी का आयोजन किया था। सुजैन रौशन हमेशा से ही पार्टी की छोटी छोटी चीजों का भी खास ख्याल रखती हैं। वो एक बेहतरीन मेजबान हैं। इस थीम पार्टी के दौरान एक पार्क का निर्माण किया गया था जिसका नाम रेहान के नाम पर ही रखा गया था।" पार्टी के दौरान रितिक रौशन अपने बच्चों के साथ काफी मजे करते नज़र आए। इस बारे में सुजैन रौशन ने कहा "हम दो बहुत ही प्यार बच्चों के माता पिता हैं और हमारा ये कर्तव्य है कि हम उनका ख्याल रखे। इस बात को कोई नहीं बदल सकता।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X