..................... Hrithik Roshan, Sussanne Roshan NOT getting separated! - Hindi Filmibeat

क्या बकवास है कि.. मैं और सुजेन कभी तलाक नहीं ले सकते : रितिक रोशन

पिछले काफी दिनों से एक चर्चा गर्म है कि बॉलीवुड के हॉलीवुड स्टार रितिक रोशन और उनकी पत्नी सुजेन रोशन के बीच में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों का रिश्ता तलाक की दहलीज तक जा पहुंचा है। जिससे तंग आकर रितिक रोशन ने ट्विटर पर सारी बातों का जोरदार खंडन किया है और लिखा है कि आजकल क्या कोरी बकवास चल रही है..मैं और सुजेन कभी तलाक नहीं ले सकते। एक विचार है-आपके जीवन में उन लोगों का महत्व अधिक होता है जो आपसे प्यार करते हैं। मैं औऱ सुजेन अपनी दुनिया में काफी खुश और सुखी हैं, हमें अपने प्यार से ही फुरसत नहीं मिलती है, अलग होने का तो ख्वाब में भी नहीं सोच सकते हैं।

रितिक की ही तरह अफवाओं के लिए लोगों को नामचीन ज्वेलरी डिजाइनर व सुजेन की बहन फराह खान अली ने भी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर अफवाहों के सौदागरों को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने लिखा, "हस्तियों को लेकर हमेशा ही अफवाहें उड़ती रहेंगी। हर पढ़ी बात का यकीन न करें। यह अफसोस की बात है कि मीडिया हस्तियों की निजी जिंदगी में झांकने से भी परहेज नहीं करता।"

मालूम हो कि रितिक रोशन और सुजेन बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने लंबे अरसे तक समय बिताने के बाद साल 2000 में शादी की थी। आज उनकी शादी को सफलता पूर्वक 13 साल हो गये हैं। दोनों को शादी से रेहान और हृधान नाम के दो बच्चे हैं। दोनों को बॉलीवुड के लविंग कपल में गिना जाता है।

फिलहाल रितिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कृष 3 के प्रमोशन में व्यस्त हैं।. आगे की खबर स्लाइडों में...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X