रितिक-सुजैन का तलाक मंहगा भी शॉकिंग भी!

Hrithik Roshan and Sussanne Rosha divorce shocking and expensive
रितिक रौशन और सुजैन रौशन के बीच तलाक का फैसला तो हो गया लेकिन इस तलाक को लेकर काफी लोग दुखी हैं। सिर्फ रितिक रौशन या सुजैन रौशन ही नहीं बल्कि रितिक के फैंस भी इस बात से बहुत दुखी हैं। रितिक रौशन के फिल्म इँडस्ट्री के दोस्त भी इस खबर से दुखी हैं और किसी भी तरह का कमेंट या फिर राय जाहिर करने से बच रहे हैं। रितिक रौशन ने अपने तलाक के स्टेटमेंट के साथ ही ये भी लिखा कि वो चाहते हैं कि मीडिया उनके और सुजैन के तलाक को पर्सनल ही रहने दे और इसपर कुछ ज्यादा कमेंट या फिर गॉसिप ना करे। लेकिन रितिक के फैंस आखिर ये तो जानना चाहते हैं कि किस वजह से उनके फेवरेट स्टार की जिंदगी में इतनी बड़ी मुसीबत आई है। आखिर क्यों रितिक और सुजैन इतने सालों बाद एक दूसरे से अलग हो रहे हैं।

रितिक तो यूं जता रहे हैं कि वो तलाक चाहते ही नहीं सिर्फ सुजैन की खुशी के लिए वो ऐसा कर रहे हैं। रितिक ने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि अगर सुजैन मेरे बिना ज्यादा खुश है तो मैं उसे तलाक दे देता हूं। लेकिन ये सिर्फ सुजैन की खुशी के लिए है। ऐसा कहकर रितिक ने ये जाहिर किया है कि सुजैन रौशन की सुजैन रौशन की खुशी के लिए वो ये सब कर रहे हैं। दूसरी तरफ रितिक रौशन और सुजैन के तलाक के बाद जो बात सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान बटोर रही है वो ये है कि अगर सुजैन रितिक से तलाक लेती हैं तो वो उनकी प्रॉपर्टी पर भी हक मांग सकती हैं। फिल्हाल तो ये कानून अभी पारित नहीं हुआ है कि पत्नी अपने पति की पैत्रिक संपत्ति पर भी अधिकार जता सकती है। लेकिन अगर रितिक सुजैन के केस के दौरान ये कानून पारित हो गया तो ये मामला और भी टेढ़ा हो सकता है।

रितिक रौशन को अपने द्वारा अर्जित की गयी संपत्ति के अलावा अपने पिता और दादाजी की प्रॉपर्टी भी अपनी पत्नी के साथ शेयर करनी होगी। उसके बाद सुजैन कम से कम 5000 करोड़ की मालकिन बन सकती हैं। इतनी ज्यादा पैसों का बंटवारा होगा तो हुआ ना ये अभी तक का सबसे मंहगा तलाक। इस बात से बचने के लिए रितिक और राकेश ने भी कुछ तो सोच ही रखा होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X