..................... Hrithik Roshan and Sussanne spend go on a movie date with kids - Hindi Filmibeat

मूवी डेट पर कुछ इस अंदाज में नजर आए ऋतिक-सुजैन

By Shweta

ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हुए कई साल हो गए लेकिन दोनों आज भी एक दूसरे के बेहद करीब हैं ये बात जगजाहिर है। बच्चों के साथ ऋतिक-सुजैन अक्सर कभी लंच, डिनर और वेकेशन पर भी साथ नजर आते हैं। दोनों का कहना है कि बच्चों की बेहतर परवरिश के लिए दोनों की बीच दोस्ती कायम है।

अक्सर साथ नजर आने वाले ऋतिक रोशन और सुजैन खान एक बार मूवी डेट पर स्पॉट किए गए। ऋतिक रोशन और सुजैन खान के साथ उनके दोनों बेटे ऋहान और ऋदान भी नजर आए। आप भी देखिए तस्वीर।

hrithik-roshan-sussanne-khann-movie-date-with-kids-pics

ऋतिक रोशन और सुजैन खान अक्सर अपने बच्चों को लेकर वेकेशन पर भी जाते रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही वो गोवा से छुट्टियां मना कर आए हैं। बतौर पैरेंट्स ऋतिक रोशन और सुजैन खान के इस कदम की काफी तारीफ होती है कि अपने तलाक का असर उन्होंने अपने बच्चों पर नहीं पड़ने दिया है।

जहां तक फिल्मों की बात है तो ऋतिक रोशन फिलहाल बिहार के सुपर 30 के संचालक आनंद पर बन रही बायोपिक में आनंद की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसके अलावा ऋतिक रोशन कृष 4 की तैयारियों में भी जुट गए हैं। जल्द ही इस फिल्म पर भी काम शुरू हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X