अक्षय-ट्विंकल और ऋतिक-सुजैन..पड़ोसियों ने साथ-साथ किया संडे एंजॉय
सुजैन खान ने शेयर की ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के साथ फोटो।
बॉलीवुड में तलाक के बाद भी अगर कोई कपल दोस्ती की मिसाल कायम कर रहा है तो वो है ऋतिक रोशन और सुज़ेन खान। हालांकि ये दोनों अब अलग हो चुके हैं लेकिन अक्सर एक-दूसरे से मिलते रहते हैं। ये दोनों एक बार फिर साथ दिखाई दिए।

लेकिन इस बार खास ये था कि ऋतिक रोशन के साथ-साथ अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना और फिल्म स्वदेस की एक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति विकास ओबरॉय हैं। ये तीनों कपल काफी खुश और मस्ती करते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान की एक तस्वीर सुज़ैन खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
इस तस्वीर के आने के बाद अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, ऋतिक रोशन और सुजैन खान अक्षय की आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी-2 की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी नजर आए।
FIRST LOOK: ये होगी साल 2017 की धमाकेदार सीक्वल फिल्म.. पोस्टर रिलीज!
बता दें कि पिछले दिनों सुज़ेन ने ऋतिक की फिल्म काबिल की भी खूब तारीफ की थी। बहरहाल, वहीं बात करें अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 2 की तो ये फिल्म इस शुक्रवार यानी 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में अक्षय के साथ फीमेल लीड रोल में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी हैं।


Click it and Unblock the Notifications