..................... ऋतिक रोशन ने एक फाउंडेशन को दिया अपना समर्थन! Hrithik Roshan support a foundation who donate mask to front line workers! - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन ने एक फाउंडेशन को दिया अपना समर्थन, फ्रंटलाइन वर्कर्स के बीच मास्क किये डोनेट!

By Filmibeat Desk

ऋतिक रोशन उस वक़्त से लगातार मदद का हाथ आगे बढ़ाते आये है जब से देश कोविड -19 की गंभीर स्थिति से गुज़र रहा है। अब, सुपरस्टार ने फिर से 'आई लव मुंबई फाउंडेशन' में मास्क का महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस समय फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए मास्क बेहद आवश्यक है जिसमें स्वच्छता कार्यकर्ता, डॉक्टर, नर्स और यहां तक ​​कि सोसाइटी के अंडरप्रिवलीजिदड नागरिक भी शामिल हैं।

ऋतिक को उनके दान के लिए धन्यवाद देते हुए, फाउंडेशन से राहुल एन कनाल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "Thank you or associating with @ilovemumbaifoundation team and being there for one and all... thank you for the super comfortable masks for our frontline and citizens...

hrithik roshan, ऋतिक रोशन

thank you for your kind words and means a lot to each one of us..."वह आगे लिखते हैं,"thank you for inspiring us to do good... One big team and we shall keep doing our bit !!! your words shall surely motivate us do better... thank you #pallaviBarman #AjaySingh"

ऋतिक रोशन हाल ही में सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के अपने साथी सदस्यों के बीच 20 लाख रुपये की मदद के साथ आगे आए थे और राशन किट भी प्रदान की थी, जिससे 5,000 सदस्यों को जो गरीबी रेखा से नीचे हैं उन्हें मदद मिलेगी।

कोविड-19 की पहली लहर के दौरान भी, ऋतिक CINTAA के बीच 25 लाख की राशि दान करने के लिए आगे आए थे जिसके साथ 4,000 दैनिक वेतन भोगी कलाकारों और उनके परिवारों को सहायता प्रदान की गयी थी।

मुंबई पुलिस के लिए हैंड सैनिटाइज़र का डोनेशन से ले कर फ्रंट लाइन वोर्रिर्स के स्वास्थ्य और सुरक्षा की रक्षा में योगदान देने व कोविड -19 रोगियों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसेंट्रेटर्स तक, ऋतिक कई तरह से जरूरतमंद लोगों की मदद करने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X