2019 की शुरुआत- टल सकती है दो सुपरस्टार्स की जबरदस्त टक्कर- ऋतिक VS कंगना

25 जनवरी 2019 को चार फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं। ऋतिक रोशन की सुपर 30, कंगना रनौत की मणिकर्णिका, इमरान हाशमी की चीट इंडिया और नवाजुद्दीन सिद्दिकी की बाल ठाकरे बॉयोपिक। ऐसे में कोई शक नहीं कि चारों ही फिल्म को नुकसान सहना पड़ सकता है। अफवाहों की मानें तो ऋतिक अब अपनी फिल्म एक हफ्ते पहले.. यानि की 18 जनवरी को ही रिलीज कर सकते हैं।

दो दिन- और सलमान खान का बड़ा बॉक्स ऑफिस धमाका फाइनल है

एक वेबसाइट के अनुसार, सुपर 30 के मेकर्स फिल्म को सोलो रिलीज करना चाहते हैं। लिहाजा, उन्होंने एक महीने पहले ही रिलीज करने की प्लानिंग की है। ट्रेड पंडितों के अनुसार भी यह ऋतिक की फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा। तीन फिल्मों के साथ क्लैश में कहीं ना कहीं फिल्म को नुकसान उठाना ही पड़ता।

Hrithik Roshan

खासकर कंगना की मणिकर्णिका और ऋतिक सुपर 30 को बॉक्स ऑफिस पर काफी प्रभाव पड़ेगा.. क्योंकि ये दोनों बड़ी फिल्में हैं। वहीं, खास बात यह भी है कि इमरान हाशमी की चीट इंडिया और ऋतिक की सुपर 30.. दोनों ही फिल्में भारत की शिक्षा पद्धति के इर्द गिर्द ही घूमती है। 2016 में भी ऋतिक की काबिल को शाहरुख की रईस से भिड़ना पड़ा था। और इस बार फिर उनके सामने तीन फिल्में हैं। देखना दिलचस्प होगा कि ऋतिक क्या फैसला लेते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X