TRAILER: 'सुपर 30' का ट्रेलर रिलीज- टीचर के किरदार में ऋतिक रोशन ने जीता दिल
ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म सुपर 30 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन से प्रेरित है, जो बिहार में आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। टीचर के किरदार में ऋतिक को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
प्रोफेसर आनंद कुमार ने वर्ष 2001 में सुपर-30 की स्थापना की और गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते थे। सुपर 30 में कुल 30 बच्चों का सेलेक्शन होता है। ये संस्थान IIT entrance की तैयारी करवाता है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि ऋतिक यानि की आनंद कुमार को एक इंजीनियरिंग इंस्ट्यूट में बतौर टीचर अपाइंट किया जाता है, लेकिन वह वहां से नौकरी छोड़कर गरीब बच्चों को फ्री में शिक्षा देने की ठानते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आनंद कुमार का सफर दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती है।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications