ऋतिक रोशन की 'सुपर 30'- दमदार मैसेज के साथ फिल्म का नया पोस्टर रिलीज
ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुपर 30' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा- मिसाल बनो, हकदार बनो। बता दें, फिल्म का ट्रेलर 4 जून को यानि की कल रिलीज किया जाएगा। लिहाजा, अब एक के बाद एक फिल्म के पोस्टर्स सामने लाए जा रहे हैं। इन पोस्टर को देखकर फैंस फिल्म के लिए और भी बेसब्र हो चुके हैं।
सुपर 30 अब 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। बता दें, फिल्म लंबे समय से पोस्टपोन हो रही थी। वहीं, फिल्म के निर्देशक विकास बहल को लेकर भी काफी सवाल थे। लेकिन हाल ही में विकास बहल को यौन शोषण मामले में दोष मुक्त करार दे दिया गया है, जिसके बाद विकास को सुपर 30 के निर्देशक के तौर पर क्रेडिट दिया जा रहा है।

फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज त्रिपाठी अहम किरदारों में हैं। 'सुपर 30' गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, जो बिहार में आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं और फ़िल्म में ऋतिक शिक्षक की भूमिका निभा रहे हैं।
प्रोफेसर आनंद कुमार ने वर्ष 2001 में सुपर-30 की स्थापना की और गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते थे। सुपर 30 में कुल 30 बच्चों का सेलेक्शन होता है। ये संस्थान IIT entrance की तैयारी करवाता है।


Click it and Unblock the Notifications