..................... Hrithik Roshan's 'Super 30' Made A New Record, Tax Free In 8 States - Hindi Filmibeat

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट है ऋतिक रोशन की 'सुपर 30'- साथ ही बनाया एक शानदार रिकॉर्ड

By Staff

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 सफलता ने नए रिकॉर्ड बना रही है। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म 8 राज्यों में टैक्स फ्री कर दी गई है। बता दें, यह एक रिकॉर्ड है। जी हां, सुपर 30 ऐसी पहली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है, जिसे 8 राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। फिल्म बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और जम्मू- कश्मीर में टैक्स फ्री दौड़ रही है।

ऋतिक रोशन अभिनीत यह फिल्म देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है और सभी सही कारणों से प्रसिद्धि हासिल कर रही है। आनंद कुमार की प्रेरक जीवनगाथा पर आधारित "सुपर 30" देशभर में प्रशंसा और प्यार का पात्र बनी हुई है।

Super 30

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ पार करने से लेकर टैक्स-फ्री होने तक, यह फ़िल्म अपनी रिलीज के वक़्त से ही सफलता का स्वाद चख रही है। अब इस फिल्म से प्रेरणा लेते हुए, महाराष्ट्र सरकार भी सुपर 50 शुरू करने की योजना बना रही है, जो 50 आदिवासी छात्रों के लिए विशेष कोचिंग शुरू करेगी और उन्हें जेईई एवं एनईईटी प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करेगी।

सुपर 30 का शोर चारों ओर सुनाई दे रहा है और देश के अधिकारियों, शिक्षकों, नौकरशाहों और समाज के सभी क्षेत्रों के लोगों के लिए यह गौरव और उत्सव का क्षण है क्योंकि विजय की यह कहानी हर तरफ़ जीत हासिल कर रही है।

सुपर 30 को 12 जुलाई को देशभर रिलीज़ किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ के साथ अब 140 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। दुनिया भर से प्रशंसा और सरहाना प्राप्त करते हुए, फ़िल्म दर्शकों के दिलों को जीतते हुए आगे बढ़ रही है!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X