..................... Hrithik Roshan's Super 30 inspires Maharashtra govt to start Super 50 scheme - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' से प्रेरित हुई महाराष्ट्र सरकार- शुरु हुई 'सुपर 50' !

By Staff

ऋतिक रोशन की फ़िल्म 'सुपर 30' ने महाराष्ट्र सरकार को आदिवासी बच्चों के लिए 'सुपर 50' योजना की घोषणा करने के लिए प्रेरित किया है। राज्य ने आदिवासी छात्रों के एक 'सुपर 50' समूह का चयन किया है, जो एसएससी परीक्षा पास कर चुके हैं और मेडिकल एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। अब सरकार द्वारा मुहैया एक निजी संस्थान द्वारा इन छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और जेईई की प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग दी जाएगी।

इस योजना को देखकर तो यही लग रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने गणितज्ञ आनंद कुमार की 'सुपर 30' कक्षाओं से प्रेरणा ली है। बहरहाल, आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस योजना पर संदेह जताया है।

Super 30

'सुपर 30' की बात करें तो ऋतिक रोशन स्टारर इस फिल्म को 8 राज्यों में टैक्स फ्री घोषित कर दिया गया है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 134 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाये हुए है।

फिल्म अपनी रिलीज के वक़्त से ही खूब सुर्खियां बटोर रही है और यह फिल्म के लिए बहुत गर्व की बात है कि देश के अधिकारी, शिक्षक, नौकरशाह और अन्य लोग फिल्म देख रहे हैं और इसके महत्व को समझ रहे हैं। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X