ऋतिक रोशन की फिल्म 'सुपर 30' को मिली नई रिलीज डेट- इस दिन करेगी धमाका
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 की रिलीज डेट को लेकर काफी हंगामा मच चुका है। पहले फिल्म कंगना रनौत की मेंटल है क्या से क्लैश हो रही थी। लेकिन बता दें, अब फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई है। सुपर 30 अब 26 जुलाई नहीं, बल्कि 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज त्रिपाठी अहम किरदारों में हैं।
बता दें, ऋतिक की फिल्म सुपर 30 पहले ही रिलीज डेट लॉक कर चुकी थी। लेकिन जैसे ही मेंटल है क्या की तारीख की घोषणा की गई, ऋतिक ने बिना देरी किये अपनी फिल्म घिसका दी और एक बयान जारी किया। जाहिर है कंगना के साथ फिर से बयानबाजी में नहीं भिड़ना चाहते हैं।

ऋतिक ने बयान में लिखा- मैं नहीं चाहता कि मेरी अच्छी खासी फिल्म का मीडिया में सर्कस बना दिया जाए, इसलिए मैं अपनी फिल्म सुपर 30 की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा रहा हूं। मैं किसी भी निजी तनाव या फिर मानसिक आघात से वापस गुज़रना नहीं चाहता हूं। बहरहाल, अब सुपर 30 दो हफ्ते पहले.. यानि की 12 जुलाई को आ रही है। जाहिर है फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











