ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' को रिलीज होते ही झटका- पूरी फिल्म ऑनलाइन हो गई लीक
ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 रिलीज हो चुकी है और तारीफें भी बटोर रही है। लेकिन अफसोस की रिलीज होने के कुछ ही घंटों में पूरी की पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म पाइरेटेड साइट्स के निशाने पर आ चुकी है और कई साइट्स पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। कोई शक नहीं कि इससे फिल्म की कमाई को नुकसान पहुंच सकता है। बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन के संघर्षों पर बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म को समीक्षकों से भी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है।

यह पहली बार नहीं, जब किसी बॉलीवुड फिल्म को रिलीज होते ही लीक कर दिया गया हो। कुछ समय पहले इन वेबसाइट्स पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे। लेकिन कोई नतीजा नहीं दिखा। आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications