अब महाराष्ट्र में भी टैक्स फ्री हुई ऋतिक रोशन की 'सुपर 30'- बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई
ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 एक महत्वपूर्ण विषय पर बनी फिल्म है। शिक्षा की महत्ता को दिखाती यह फिल्म अब तक 6 राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है। दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। ऋतिक रोशन ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा और लिखा- इस फैसले ने मुझे बहुत खुशी दी और इस सम्मान पर काफी गर्वित महसूस कर रहा हूं..
आनंद कुमार ने भी ट्विटर पर लिखा- 'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुझे सुपर 30 के लिए एक मीटिंग के दौरान मुबारकवाद दी। सबसे अच्छी चीज यह कि उन्होंने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। इसके लिए तह दिल से शुक्रिया।'

विकास बहल के निर्देशन में बनी सुपर 30 अब तक बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित हो चुकी है। जाहिर है फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इससे काफी फायदा मिल रहा है। सुपर 30 ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 128 करोड़ के लगभग की कमाई कर ली है।


Click it and Unblock the Notifications