'सुपर 30' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट- ऋतिक रोशन की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग
ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म सुपर 30 इस शुक्रवार यानि की 12 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करने वाली है। विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है, आईआईटी-जेईई के लिए छात्रों को प्रशिक्षित करते हैं।
विकास बहल के निर्देशन में बनी यह फिल्म लगभग 60 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 100 करोड़ का कारोबार करना होगा। हालांकि ऋतिक कोशन की फिल्म के लिए यह मुश्किल आंकड़ा नहीं है। खास बात है कि फिल्म सोलो रिलीज हो रही है। लिहाजा, फिल्म के पास कमाने के लिए अच्छा समय है।

ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 10-12 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी। जबकि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म 50 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। ऋतिक रोशन के फिल्मों की सिंगल स्क्रीन पर अच्छी डिमांड होती है। जाहिर है पहले वीकेंड तक ज्यादातर शोज फुल होंगे।
यहां जानें बड़े शहरों में 'सुपर 30' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications