ऋतिक रोशन की सुपर 30 : पोस्टर के साथ एलान, सलमान की ईद से पहले होगा धमाका
ऋतिक रोशन की सुपर 30 की रिलीज़ डेट तय होने हो चुकी है। फिल्म 12 जुलाई को रिलीज़ हो रही है। अब ऋतिक रोशन ने फिल्म से अपना एक नया पोस्टर रिलीज़ करते हुए फैन्स को बताया है कि फिल्म का ट्रेलर, 4 जून को रिलीज़ हो रहा है। यानि कि सलमान खान की ईद से पहले ही ऋतिक रोशन का सुपर 30 धमाका हो चुका होगा।
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन की ये फिल्म पिछले नवंबर से पोस्टपोन हो रही है। फिल्म इस साल 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही थी लेकिन कंगना रनौत की मणिकर्णिका के साथ क्लैश बचाने के लिए फिल्म पोस्टपोन हो गई। इसके बाद जुलाई में फिल्म की डेट तय की गई जहां, कंगना की मेंटल है क्या भी रिलीज़ होने चली आई। इस क्लैश को बचाते हुए ऋतिक ने सुपर 30 पहले रिलीज़ करने का फैसला कर लिया।

फिल्म का ये नया पोस्टर देखकर फैन्स काफी खुश हैं लेकिन कंगना रनौत की बहन रंगोली चंडेल ने सवाल पूछ लिए हैं कि फिल्म के पोस्टर पर विकास बहल का नाम बतौर डायरेक्टर कैसे है? गौरतलब है कि विकास बहल पर #MeToo मूवमेंट के दौरान काफी आरोप लगे थे। इसके बाद ही ऋतिक ने फिल्म से दूरी बना ली थी।
वैसे ऋतिक रोशन के फैन्स के लिए ऋतिक अच्छे दिन लेकर आने वाले हैं। सुपर 30 के तीन महीनों बाद, यशराज फिल्म्स के साथ ऋतिक और टाईगर वाली फिल्म भी रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में दोनों को साथ देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं।
आजकल ऋतिक रोशन अपनी फिल्म काबिल का प्रमोशन चीन में कर रहे हैं। चीन में फिल्म 5 जून को रिलीज़ हो रही है और चीन में ऋतिक फैन्स उनका दिल खोलकर स्वागत कर रहे हैं। हम आपको एक और बड़ी दिलचस्प बात बताते हैं। जानिए कौन सा स्टार किस देश में फेमस है


Click it and Unblock the Notifications












