कृष 2 की शूटिंग के दौरान रितिक हुए घायल
बॉलीवुड के हैंडसम सितारे रितिक रोशन के सितारे अच्छे नहीं चल रहे हैं। तभी तो वो आये दिन घायल होते रहते हैं। खबर आ रही है कि बॉलीवुड का यह जवां हैंडसम सितारा फिल्म कृष 2 की शूटिंग के दौरान घायल हो गया। फिल्मिस्तान स्टूडियो में अपने पापा की फिल्म 'क्रिश 2' की शूटिंग के दौरान वह बुरी तरह फर्श पर गिर पड़े जिसकी वजह से उनके हाथ में चोट लग गयी।
सेट पर मौजूद लोगों के मुताबिक रितिक के हाथ की स्कीन गिरने की वजह से बुरी तरह रगड़ खा गयी। जिस पर पहले मलहम लगाया गया लेकिन जब लगा कि केवल मलहम से काम नहीं चलेगा तो उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हे पट्टी बांधकर आराम करने की सलाह दी है।
इससे पहले अक्टूबर में 'अग्निपथ' की शूटिंग के दौरान भी रितिक घायल हो गये थे। एक स्टंट के दौरान वो बाइक से फिसल गये थे। जिससे उन्हें पीठ और उंगली पर गंभीर चोटे आयीं थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। एक बार फिर से रितिक रोशन को चोट लगी है। बावजूद इसके रितिक ने ठान रखी है कि फिल्म के खतरनाक स्टंट वो ही करेंगे, बॉडी डबल का प्रयोग वो नहीं करेंगे।शायद रितिक की इसी अदा पर लोग फिदा है।


Click it and Unblock the Notifications












