माही और शाहरूख नहीं, रितिक हैं स्टाइलिस्ट आइकन नंबर वन

याहू द्वारा कराए गए इस ऑनलाइन सर्वे में रितिक को 18 फीसदी वोट मिले जबकि धोनी को 16 फीसदी और शाहरुख को 15 फीसदी वोट मिले।
इसी सर्वे में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को सबसे स्टाइलिश कपल और अमिताभ बच्चन को सबसे बेस्ट आउटफिट पहनने वाला व्यक्ति चुना गया।
आमिर खान को एक ऐसी चर्चित हस्ती माना गया, जिसके लिए तकनीक और स्टाइल दोनों ही साथ चलते हैं। वहीं, गुजरे जमाने की ऐक्ट्रेस रेखा का नाम उनकी पारंपरिक भारतीय फैशन की समझ के लिए चुना गया। इसके अलावा 'द डर्टी पिक्चर' की एक्ट्रेस विद्या बालन को उनकी सबसे अलग फैशन समझ के लिए वोट दिए गए।


Click it and Unblock the Notifications