Hrithik Roshan: फिल्म Fighter से आई तगड़ी रिपोर्ट, अब होगा बॉक्स आफिस पर धमाका

Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: दीपिका और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म फाइटर को लेकर अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करके फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी जानकारी साझा की है। जाहिर है कि फिल्म पहले से ही काफी सुर्खियों में हैं और इसको लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, दर्शक अक्सर ऋतिक रोशन को एक्शन प्रोजेक्ट्स में देखना पसंद करते हैं और 'फाइटर' उनमें से ही एक है। मेकर्स द्वारा साझा की गई रिलीज डेट के सामने आने के बाद हाल ही में ऋतिक ने एक वीडियो के जरिए फैंस को जानकारी दी है कि 'फाइटर' के शूटिंग शेड्यूल के खत्म होने की घोषणा कर दी है।

खास बात यह है कि इस फिल्म में रितिक के साथ दीपिका हैं, इस फिल्म से दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ पहली बार स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। जो कि अपने आप में ही एक बड़ा धमाका है सिने प्रेमियों के लिए।

सोशल मीडिया पर अभिनेता और फिल्म की टीम ने आज यानी 6 मार्च को 'फाइटर' के शूटिंग शेड्यूल के पूरा होने की जानकारी देते हुए फ्लाइट में 'फाइटर' की पूरी टीम के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें सभी थंब्स अप करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वीडियो के आखिर में लिखा आता है कि फाइटर का शेड्यूल खत्म हो चुका है।

आपको बता दे कि, 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी होगी। फिल्म का निर्देशन 'वॉर' फेम सिद्धार्थ आनंद करेंगे और इसे वायाकॉम 18 स्टूडियोज, ममता आनंद, रेमन चिब और अंकु पांडे द्वारा निर्मित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X