ऋतिक रोशन का बड़ा कदम- अक्षय पात्र NGO के साथ मिलकर करेंगे लाखों लोगों के खाने का इंतजाम

बीएमसी कार्यकर्ताओं और कार्यवाहकों के लिए N95 और FFP3 मास्क की व्यवस्था के बाद ऋतिक रोशन ने फिर से मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। अब सुपरस्टार 1.2 लाख पौष्टिक पके हुए भोजन की सुविधा उन लोगों के लिए कर रहे हैं जो कि इस समय काफी ज्यादा परेशान हैं। ऋतिक रोशन उन जरूरतमंदो के पेट भरने के लिए फिर से सामने आए हैं। इस बार ऋतिक रोशन एक एनजीओ के साथ काम कर रहे हैं जिसका नाम अक्षय पात्र है।

इसको को सशक्त बनाने के लिए वो साथ आए हैं। ये एनजीओ वृद्धावस्था वाले घरों, दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों, और पूरे भारत में निम्न आय वर्ग के लोगों को इन कठिन समयों में पौष्टिक पका हुआ भोजन सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं।

hrithik roshan, ऋतिक रोशन

भोजन लोगों के जीवित रहने की एक बुनियादी आवश्यकता है और इसलिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र जहां मदद की आवश्यकता है ये लोग कर रहे हैं। सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने हाल ही में ट्विटर पर अक्षय पात्र की मदद करने को लेकर ट्वीट किया है।

ऋतिक ने लिखा था कि.. मैं आपको यह सुनिश्चित करने की शक्ति देता हूं कि हमारे देश में कोई भी भूखा नहीं सोएगा। आप जैसे सुपरहीरो जमीन पर काम कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होने एक और ट्वीट किया था कि.. सभी अपने अपने तरीकों से हम जो कर सकते हैं, करते रहें.. कोई योगदान बहुत बड़ा या बहुत छोटा नहीं है। सभी को शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X