अमेरिका में रिलीज हुई ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'सुपर 30'- सिनेमाघरों में देख पाएंगे दर्शक
ऋतिक रोशन अभिनीत 'सुपर 30' रीगल वर्जीनिया सेंटर और रीगल कंट्रीसाइड, वर्जीनिया, यूएसए में फिर से रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को हाल ही में नीदरलैंड में रिलीज़ किया गया था और अब यूएसए का रुख करने जा रही है। साल 2019 में रिलीज़ हुई इस फिल्म दर्शकों ने खूब सराहा था।
'सुपर 30' गणित के शिक्षक आनंद कुमार के जीवन और 'सुपर 30' के नाम से उनके बेहद महत्वाकांक्षी शैक्षिक कार्यक्रम से प्रेरित है। इस परफॉर्मेंस के लिए ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार की भूमिका को प्रदर्शित किया है जो उल्लेखनीय था और उन्होंने आलोचकों व दर्शकों की भारी प्रतिक्रिया के साथ सभी का दिल जीत लिया है।

चूंकि, फिल्म अब अमेरिकी सिनेमाघरों में अपनी जगह बनाने के लिए तैयार है, रिलायंस एंटरटेनमेंट ने अपने सोशल मीडिया पर इस खबर घोषणा की है और साझा किया, "Haqdaars are geared up to inspire USA!"
#Super30 is re-releasing in Regal Virginia Center and Regal Countryside, Virginia, USA from 28th August 2020.
ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया स्टोरी को रीपोस्ट किया है। 'सुपर 30' को जो प्यार और प्रशंसा मिली है, वह दिल को छू लेने वाला है। फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है, साजिद नाडियाडवाला द्वारा सह-निर्मित और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा सह-वितरण किया गया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर, वीरेंद्र सक्सेना, पंकज त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव और अमित साध भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
गौरतलब है कि साल 2019 में ऋतिक रोशन की दो फिल्में आई थीं- सुपर 30 और वॉर.. और दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। जहां सुपर 30 ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। वहीं, वॉर ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली थी। उम्मीद है कि आने वाली फिल्मों के साथ ऋतिक फिर दर्शकों का दिल जीतेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












