आगे बढ़ी ऋतिक रोशन की बड़ी फिल्म 'सुपर 30'- इस दिन होगी रिलीज, FINALLY ?
फिल्म काबिल के बाद ऋतिक रोशन बड़े पर्दे से गायब हैं। यानि की लगभग 2 सालों से। वहीं, ऋतिक की आने वाली फिल्म सुपर 30 का अब बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। फिल्म के निर्देशक विकास बहल मी टू अभियान में नाम आने की वजह से आउट कर दिये चुके हैं। लिहाजा, फिल्म विलंब होती गई। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सुपर 30 अब फाइनली जुलाई में रिलीज होने को तैयार है।
सुपर 30 पहले 26 जनवरी को मणिकर्णिका के साथ क्लैश होने वाली थी। लेकिन विकास बहल के निकल जाने की वजह से फिल्म टलती गई। लंबे समय तक फिल्म रुकी रही। लेकिन अब खबर आ रही है कि सुपर 30 को जुलाई 26 में लाने की प्लानिंग चल रही है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सुपर 30 को पूरा करने के लिए किसी भी डायरेक्टर को नहीं लिया है। प्रोडक्शन हाउस अपने इन-हाउस रिसोर्सेज से ही सुपर 30 को पूरा कर रहा है। जाहिर है फिल्म का प्रोडक्शन cost भी अब थोड़ा बढ़ चुका है।
बता दें, यह फिल्म आनंद कुमार पर आधारित है। प्रोफेसर आनंद कुमार ने वर्ष 2001 में सुपर-30 की स्थापना की और गरीब बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराते थे। सुपर 30 में कुल 30 बच्चो का सेलेक्शन होता है। ये संस्थान IIT entrance की तयारी करवाता है।


Click it and Unblock the Notifications