Hrithik Roshan की फ़िल्म का हिस्सा बनेंगी ये दो एक्ट्रेसेस? Krrish 4 के लिए फैन्स हुए उत्साहित

Krrish 4 Cast: बॉलीवुड की सफल सुपरहीरो फिल्म फ्रेंचाइजी कृष काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा पसंद की गई है। इस फिल्म में बतौर हीरो ऋतिक रोशन को देखा गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब जल्दी ही इस फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट आने वाला है। जिसको लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है। कृष 4 की आधिकारिक तौर पर घोषणा भी हो चुकी है।
लेकिन अब इसी बीच यह भी खबर सामने आई है कि आने वाली फिल्म कृष 4 में सिर्फ एक नहीं बल्कि दो हसीनाओं को देखा जाने वाला है। दो एक्ट्रेसेस फिल्म के लिए पक्की कर ली गई है। तो चलिए जानते हैं कि इस बार ऋतिक रोशन की सुपरहीरो फिल्म कृष 4 में कौन सी दो हसीनाओं को देखा जाने वाला है।
जानकारी के लिए आपको बता देंगे हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फ्रेंचाइजी कृष के चौथे भाग को लेकर अब आधिकारिक तौर पर घोषणा हो चुकी है। अब खबर आ रही है की फिल्म में दो एक्ट्रेसेस की एंट्री होगी। हालांकि अभी तक इस बात की कोई भी आधिकारिक तौर पर पुष्टि तो नहीं की गई है।
लेकिन खबरों के अनुसार ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्म कृष 4 में प्रीति जिंटा और नोरा फतेही को देखा जा सकता है। अब इस खबर को सुनने के बाद में फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। मालूम हो कि प्रीति जिंटा पहले भी कृष में निशा का किरदार निभा चुकी है। लेकिन नोरा फतेही पहली बार इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने जा रही है।
हालांकि इससे पहले राकेश रोशन द्वारा यह भी घोषणा की गई थी की रेखा को भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। हालांकि इस बार इस फिल्म का डायरेक्शन राकेश रोशन नहीं बल्कि ऋतिक रोशन खुद करने वाले हैं। इसीलिए फैन्स भी अब इस फिल्म के लिए बेताब है। 2026 में इस फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications











